PHM NEWS

लवकुश नगर क्षेत्र मे शराब ठेकेदार का आतंक

प्रकाशित: 20 May 2026

लवकुशनगर क्षेत्र में शराब ठेकेदार का आतंक

गांव गाँव में खोल दिये शराब बेचने के अवैध काउंटर

आबकारी विभाग के आदेश की     धज्जियाँ उड़ा रहे हैँ माँ गहोली बाईन प्रा. लिमिटेड ठेकेदार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर  क्षेत्र  में आबकारी विभाग ही अवैध शराब बिकवा रहा है। विभागीय अधिकारियों की शह और मिलीभगत से शराब ठेकेदारों ने अब गांवो में जगह-जगह शराब की अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। जहां से 24 घंटे शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग की ओर से लवकुशनगर में अंग्रेजी व देशी शराब की दो दुकानें आवंटित की हुई हैं।  देसी/अंग्रेजी शराब की कम्पोजिट दुकानों के ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ठेका क्षेत्र की परिधि में गाँव गाँव अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। इन ब्रांचों पर सुबह से  रात 12 बजे बाद भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री  की जाती है।  वैध की आड़ में अवैध काम कर रहे इन ठेकेदारों  आबकारी विभाग  शिकंजा नही कस रही हैँ
शराब ठेकेदार नें गुढ़ाकला बेड़ी सीजई मढ़ा अंधीयारीबारी , रनबऊ थुराठी  सहित हर गांव- तक अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। इन ब्रांचों के बारे में आबकारी विभाग को बखूबी जानकारी है, लेकिन मंथली के खेल के चक्कर में इन्हें बंद नहीं कराया जा रहा है और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।