छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

लवकुशनगर थाना प्रभारी का महाराजपुर तबादला विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं : लवकुशनगर थाना प्रभारी का महाराजपुर तबादला विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

Chhatarpur | 24-Sep-2026 09:42 AM | 109 |
Chhatarpur
लवकुशनगर थाना प्रभारी का महाराजपुर तबादला विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

लवकुशनगर थाना प्रभारी का महाराजपुर तबादला, विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल

लब्कुश नगर जिला छतरपुर 
पुलिस अधीक्षक  रजत सकलेचा द्वारा जिले के थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत लवकुशनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अम्बे को महाराजपुर थाना स्थानांतरित किया गया है।
तबादले के पूर्व मंगलवार को लवकुशनगर थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना परिसर के समस्त पुलिस स्टाफ के साथ ही क्षेत्र के पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी अजय अम्बे को माता बम्बरबेनी का छायाचित्र भेंट कर माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.