सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी : डीएम ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर | 04-Nov-2026 09:46 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
डीएम ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर : 3 नवंबर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय के अंतर्गत लोहिया कला भवन के सामने स्थित वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कराई गई। यह प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक बेल कंपनी के नामित इंजीनियरों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी की गई। एफएलसी के बाद वेयरहाउस सील निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस को सील करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जाती है। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी प्रक्रिया की निगरानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

PHM NEWS — हर खबर सच के साथ।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.