सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक : प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने मूर्ति पूजा आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर शासन की गाइडलाइन से अवगत कराया।
सिद्धार्थनगर : आगामी मां लक्ष्मी पूजा धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर थाना सिद्धार्थनगर परिसर में सोमवार 2 नवंबर 2026 को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र के मूर्ति पूजा आयोजकों डीजे संचालकों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
शासन की गाइडलाइन की दी गई जानकारी
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को त्योहारों के संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।
लोगों की समस्याएं सुनकर दिए निर्देश
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ