छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

लवकुश नगर SDM : आयुष जैन का औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली कमियां स्टाफ को लगाई फटकार

Chhatarpur | 04-Sep-2026 07:22 AM | 109 |
Chhatarpur
आयुष जैन का औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली कमियां स्टाफ को लगाई फटकार

लवकुश नगर SDM आयुष जैन का औचक निरीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलीं कमिया स्टाफ को लगाई फटकार

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश

छतरपुर जिले के लवकुश नगर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आयुष जैन ने शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुश नगर का अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई कमियां सामने आईं। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली, स्टाफ की उपस्थिति, दवाइयों के रख-रखाव और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं में लापरवाही पाई गई।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान SDM आयुष जैन ने वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और परिसर का जायजा लिया। कमियां मिलने पर उन्होंने मौजूद समस्त स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
SDM ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर इलाज और शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने BMO को निर्देशित किया कि कमियों को 2 दिवस के अंदर दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
SDM के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.