PHM NEWS

क्या अब कोई भी काला धन नहीं छिपा पाएगा?

प्रकाशित: 09 Dec 2025
78 वर्षीय पूर्व बैंकर जे. पी. गुप्ता ने दुनिया को दिया भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का दावा

भारत ही नहीं, पूरे विश्व में भ्रष्टाचार, काले धन और टैक्स चोरी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इसी बीच 78 वर्षीय पूर्व बैंकर, आविष्कारक और लेखक जे. पी. गुप्ता ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया की पहली ऐसी तकनीक विकसित की है जो किसी भी देश को 99.99% तक भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी और काले धन से मुक्त कर सकती है।

क्या है ‘HONEST WITH CIN?’ टेक्नोलॉजी?

जे. पी. गुप्ता के अनुसार यह टेक्नोलॉजी हर देश के नागरिक को एक यूनिक CIN (Citizen Identification Number) के माध्यम से इतनी पारदर्शिता प्रदान करती है कि कोई भी व्यक्ति—

  • एक रुपये का भी काला धन नहीं छिपा पाएगा

  • टैक्स चोरी नहीं कर पाएगा

  • किसी भी आर्थिक अपराध में शामिल नहीं हो सकेगा

यह टेक्नोलॉजी लागू होने पर:

✔ पूरा काला धन एक साल के भीतर सरकार की बुक्स में लौट आएगा
✔ टैक्स दरें एक-तिहाई तक कम की जा सकेंगी
✔ वित्तीय घोटालों और बैंकिंग धोखाधड़ी पर तुरंत रोक लगेगी
✔ 24 घंटे से 15 दिनों के भीतर आर्थिक मामलों में न्याय मिल सकेगा
✔ नकद लेनदेन में काले धन का एक पैसा भी छिप नहीं सकेगा
✔ हर नागरिक 100% ईमानदार वित्तीय व्यवहार करने को मजबूर हो जाएगा

गुप्ता का कहना है कि यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई प्रणाली का परिणाम होगा।

दूसरी टेक्नोलॉजी—SUPER BANK STATEMENT (SBS)

यह टेक्नोलॉजी HONEST WITH CIN का हृदय (Heart) है।

  • आधुनिक लेखांकन को सिर्फ एक लाइन में पूरी पारदर्शिता के साथ दर्ज कर सकती है

  • कोई भी व्यक्ति, जिसे डेबिट–क्रेडिट समझ नहीं, वह भी बही-खाता आसानी से बना सकेगा

  • यह मौजूदा सभी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर को अप्रासंगिक कर देगी

गुप्ता का दावा है कि SBS के बिना “Honest With CIN” संभव नहीं। दोनों मिलकर एक वैश्विक स्तर की आर्थिक क्रांति ला सकते हैं।

क्या अब कोई भी काला धन छिपा पाएगा?

इन दोनों तकनीकों के आने के बाद:

  • सभी भ्रष्ट राजस्व अधिकारी, टैक्स चोर और आर्थिक अपराधी स्वतः ही सिस्टम में पकड़ में आएंगे

  • देश में 100% पारदर्शिता और ईमानदार आर्थिक व्यवस्था लागू होगी

  • चुनाव प्रणाली भी पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी

  • पुलिस और जांच एजेंसियों का काम कई गुना आसान हो जाएगा

जे. पी. गुप्ता ने जनता से मांगा समर्थन

78 वर्षीय नवाचारक जे. पी. गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ गरीबों, वंचितों और आम लोगों को
एक सम्मानजनक, सुरक्षित और खुशहाल जीवन दिलाना है।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस परिवर्तनकारी तकनीक को अपनाने के लिए अपनी सरकार को प्रेरित करें।