साफ-सफाई अपनाएं, मलेरिया भगाएं: सीएमओ
देवरिया, 25 अप्रैल 2026 विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व शिक्षण संस्थानों में गोष्ठी, रैली, शिविर व परिचर्चा के माध्यम से लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया
इसी क्रम में औरीचौरा स्थित नवोदय विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई
इस दौरान छात्रों को “मलेरिया मुक्त जिला” बनाने की शपथ दिलाई गई तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए गए
सीएमओ ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखना अत्यंत आवश्यक है
अब मच्छरों का प्रकोप केवल बारिश के मौसम तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे वर्ष बना रहता है
ऐसे में आवश्यकता अनुसार फॉगिंग कराई जा रही है और अधिक प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं
उन्होंने बताया कि जनसहभागिता से ही मलेरिया, डेंगू व फाइलेरिया जैसे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है
कार्यक्रम के दौरान “मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा” व “मच्छरदानी अपनाओ, मलेरिया भगाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
साफ-सफाई अपनाएं, मलेरिया भगाएं : सीएमओ

Yugesh Tiwari
S/O: Shri Nand Tiwari Hatwa Tiwari Tola, Ward No. 5 Babhanj, Deoria Uttar Pradesh – 274701 Aadhaar Number: 6130 1355 5897










