फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फरीदाबाद में युवक की सरेआम पिटाई : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

फरीदाबाद | 17-Jan-2026 06:32 PM | 290 |
फरीदाबाद
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के दुर्गा बिल्डर, इस्माइलपुर इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 3-4 युवकों ने मिलकर एक युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

युवक की अधमरी हालत देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया, साथ ही हमला करने वालों को भी मौके से पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं, जबकि एक युवक उसे घसीटते हुए भी नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायल युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.