Faridabad News, फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, रात को मीट लेने घर से निकला था
home banner

फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या : रात को मीट लेने घर से निकला था

रात को मीट लेने घर से निकला था

faridabad-news-in-hindi

फरीदाबाद जिले के बड़ौली गांव में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह रात में मीट लेने निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मीट लेने के घर से निकलाजानकारी के अनुसार गांव बड़ौली का रहने वाला युवक रिजवान कबाड़ का काम करता था। वीरवार का रात को वह मीट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नही आया। सुबह जब घर के लोगों ने उसकी तलाश की, तो उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। मृतक रिजवान की बॉडी पर चाकू के मारने के कई निशान मिले है। जिससे हत्या की आंशका पुख्ता हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.