Faridabad News, फरीदाबाद में युवक की सरेआम पिटाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट
home banner

फरीदाबाद में युवक की सरेआम पिटाई : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

faridabad-news-in-hindi

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के दुर्गा बिल्डर, इस्माइलपुर इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 3-4 युवकों ने मिलकर एक युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।युवक की अधमरी हालत देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया, साथ ही हमला करने वालों को भी मौके से पकड़ लिया।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं, जबकि एक युवक उसे घसीटते हुए भी नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायल युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.