PHM NEWS

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

प्रकाशित: 18 Dec 2025

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस को सफलता मिली है।

थाना किशनपुर पुलिस द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अ0सं0 55/2018 अन्तर्गत धारा 376(1) भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मनोज मिश्रा पुत्र शिवप्रसाद मिश्रा उम्र करीब 33 वर्ष निवासी बन्दूपुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह एवं उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे थाना किशनपुर शामिल रहे।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

मनोज मिश्रा पुत्र शिवप्रसाद मिश्रा

उम्र – लगभग 33 वर्ष

निवासी – बन्दूपुर, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर

👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 पंकज सिंह – थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर

2. उ0नि0 जितेन्द्र दुबे