गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

68 सौ रुपए के लिए खूनी वारदात : साथियों संग व्यापारी पर किया तलवार से हमला, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद | 11-Feb-2025 07:46 PM | 10 |
गाजियाबाद
साथियों संग व्यापारी पर किया तलवार से हमला, दो गिरफ्तार

मोदीनगर के गांव उजैड़ा में एक परचून व्यापारी से पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने व्यापारी पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें व्यापारी और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी के अनुसार, परचून व्यापारी विनोद शर्मा की दुकान से ग्राम प्रधान और उनके परिवार के लोग पिछले तीन साल से 6,800 रुपए का सामान उधार लेकर बकाया चल रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रात को ग्राम प्रधान मोहित शर्मा अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और पैसों की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विनोद शर्मा के हाथ पर तलवार लगने से वह लहूलुहान हो गए। उन्हें बचाने आए रोहताश, विपिन और अन्य परिजनों पर भी हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार किए। इस दौरान एक आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसीपी के अनुसार, इस मामले में ग्राम प्रधान मोहित शर्मा उर्फ सत्ते, गणेश, कुलदीप, बंटी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मोहित और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.