सोमवार, 16 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी* नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार* 22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और… विजयनगर में मांस की दुकानों के विरोध में हिंदू समाज की बैठक
गाजियाबाद न्यूज़

विजयनगर में मांस की दुकानों के विरोध में हिंदू समाज की बैठक 29 नवंबर को होगा विशाल हनुमान चालीसा पाठ

29 नवंबर को होगा विशाल हनुमान चालीसा पाठ
vijyangar-mans-dukanon-virodh-hindu-samaj-baithak

बालाजी धाम मंदिर के पास खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग, प्रशासन को कार्रवाई के लिए दिया अल्टीमेटम**।

गाजियाबाद।** विजयनगर क्षेत्र के सम्राट सागर चौक और बालाजी धाम मंदिर के आसपास खुले में मांस की बिक्री एवं कथित अवैध मांस कटान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को बालाजी धाम मंदिर, बिच्छल द्वार पर स्थानीय हिंदू समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र बालाजी धाम मंदिर के समीप अवैध रूप से मांस कटान और खुले में मांस का विक्रय किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से इन दुकानों की जांच कराने और नियमों के विरुद्ध संचालित दुकानों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो संतों के सान्निध्य में आंदोलन किया जाएगा।

इसके साथ ही आगामी **29 नवंबर 2026** को विजयनगर स्थित उमा पब्लिक स्कूल के पीछे स्वामी यशवीर जी महाराज एवं महंत मछंदर पुरी जी के सान्निध्य में विशाल हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने की घोषणा की गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि हनुमान चालीसा कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संतों के सान्निध्य में आगे के आंदोलन की तारीख घोषित की जाएगी।

स्थानीय हिंदू समाज की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि क्षेत्र में मांस की दुकानों और कटान स्थलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…
महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान
जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।