सोमवार, 16 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी* नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार* 22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और… विजयनगर में मांस की दुकानों के विरोध में हिंदू समाज की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला*

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला*
Ratnesh tiwari

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला*।

खोराबार पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास*।

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एकजुट होकर पहले पीड़ित की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका और फिर लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर उसे और उसके साथ मौजूद एक अन्य मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना 10 नवंबर 2026 की है। खोराबार थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक राय होकर वादी और उसके साथ मौजूद एक अन्य मजदूर को निशाना बनाया था। हमलावरों ने पहले वादी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह अपना बचाव नहीं कर सका।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पासवान पुत्र शैलेष पासवान, दुर्विजय पासवान पुत्र बाबूलाल पासवान, गोलू कुमार पासवान पुत्र अनिरुद्ध पासवान, सन्नी गौड़ उर्फ रामलाल पुत्र इंदल गौड़, विष्णु यादव पुत्र गोल्ही उर्फ रामहित यादव, विवेक पासवान पुत्र सूर्यभान पासवान और श्लोक पासवान पुत्र बबलू पासवान के रूप में हुई है। सभी आरोपी रायगंज बाजार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस मामले में थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 543/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 115(2), 191(3), 352, 351(3) और 109(1) में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार पासवान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में खोराबार थाने में मु0अ0सं0 614/2023 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

आग की लपटें देख जान बचाकर भागे लोग, बच्चों को गोद में उठाकर पुलिस ने निकाला*
डॉ. शाही ने बताया कि थायरॉइड ग्रंथि में सूजन या गांठ होने पर कई बार लोग इसे सामान्य घेंघा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया

अन्य खबरें

महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान
जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया