शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम

रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम

 

 (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदुरिया निवासी एक रेलकर्मी की लखीमपुर खीरी में मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया निवासी प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी अवधेश मोदनवाल के दो पुत्र हैं। उनके बड़े पुत्र अग्निवेश मोदनवाल (31) का चयन रेलवे में ग्रुप डी के तहत गेटमैन के पद पर हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती जिला लखीमपुर खीरी के रजागंज क्षेत्र स्थित करनपुर खजुहा रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 145-सीए-2 पर थी।

बताया जा रहा है कि 12 नवंबर 2026, गुरुवार को अग्निवेश रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह ड्यूटी के दौरान ट्रक के पास झंडी निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पटरी पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अग्निवेश की आकस्मिक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक होनहार युवा रेलकर्मी की असमय मौत से सिंदुरिया के व्यापारियों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान