सोमवार, 16 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी* नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार* 22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और… विजयनगर में मांस की दुकानों के विरोध में हिंदू समाज की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी* रवि किशन ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश*

रवि किशन ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश*
Ratnesh tiwari

रवि किशन ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश*।

गोरखपुर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अमले तक सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के प्रमुख छठ घाटों तक पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पर्व से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।

सांसद ने सबसे पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। छठ पर्व पर दूसरे शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के सुचारु संचालन और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।

प्लेटफार्मों पर यात्रियों के आवागमन, बैठने, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद सांसद सूरजकुंड पोखरा पहुंचे। यहां उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद राजघाट स्थित छठ घाट और रामगढ़ ताल जेट्टी पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।

उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाया जाए और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें और सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करें।

सांसद ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

आग की लपटें देख जान बचाकर भागे लोग, बच्चों को गोद में उठाकर पुलिस ने निकाला*
डॉ. शाही ने बताया कि थायरॉइड ग्रंथि में सूजन या गांठ होने पर कई बार लोग इसे सामान्य घेंघा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया

अन्य खबरें

महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान
जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया