गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद: पेपर मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा : तीन श्रमिकों की मौत

गाजियाबाद | 28-Mar-2025 07:33 PM | 11 |
गाजियाबाद
तीन श्रमिकों की मौत

गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ि गांव, पिलखुवा रोड स्थित एक पेपर मिल में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मिल में अचानक बॉयलर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान योगेन्द्र कुमार, अनुज, और अवधेश कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। मृतकों के परिजन भी वहां पहुंचे हैं, जिन्हें प्रशासन समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरुवार को भी लगी थी आग

इससे पहले गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित ग्लोबल एंटरप्राइजेज नामक एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में भीषण आग लग गई थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.