PHM NEWS

गाजियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: 24 Sep 2025

गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना विजयनगर पुलिस टीम ने बीती रात संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, दो अवैध चाकू और एक एलिन-की बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शिवम कुमार उर्फ शिब्बू, दीपक, सुबोध उर्फ पटवारी और ध्रुव हैं। ये सभी गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें रेलवे मंदिर के पास थाना विजयनगर क्षेत्र से दबोचा।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सड़कों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बाद में सस्ते दामों पर बेचकर अवैध कमाई करते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिलें भी चोरी की थीं, जिन्हें बेचने के इरादे से वे घूम रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
  1. शिवम कुमार उर्फ शिब्बू (20 वर्ष), निवासी भीम नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद

  2. दीपक (19 वर्ष), निवासी लट्ठमार कॉलोनी, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद

  3. सुबोध उर्फ पटवारी (19 वर्ष), निवासी लाल क्वार्टर, कृष्णानगर बागू, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद

  4. ध्रुव (19 वर्ष), निवासी बीस फुटा बागू, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद

बरामदगी का विवरण
  • मोटर साइकिल टीवीएस स्टार सिटी (UP14CQ3070)

  • मोटर साइकिल अपाचे RTR 180 (DL8SCD9422)

  • मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर (DL5SAW9877)

  • मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर (DL5SAW9877)

  • मोटर साइकिल होंडा साइन (UP14DP6296)

  • 02 अवैध चाकू

  • 01 एलिन-की

आपराधिक इतिहास
  • शिवम उर्फ शिब्बू पर पहले भी एक चोरी का मुकदमा दर्ज है।

  • दीपक पर थाना विजयनगर में मुकदमा दर्ज है।

  • सुबोध पर भी विजयनगर थाना में अभियोग पंजीकृत है।

  • ध्रुव पर मारपीट और वाहन चोरी से संबंधित दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

थाना विजयनगर पुलिस टीम ने जिस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस गिरोह को पकड़ा है, उसकी प्रशंसा की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

गाजियाबाद पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।