गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में 8 घंटे में किया घटना का खुलासा : 11 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद | 12-Mar-2025 07:50 PM | 11 |
गाजियाबाद
11 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट, फायरिंग और उपद्रव की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया था, और त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।

क्या था मामला?

नगर निगम की टीम द्वारा नाली निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी अली जान और असलम गुट के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों से करीब 20-25 लोग एकत्रित हो गए और नाली की दिशा को लेकर तीखी बहस होने लगी। बहस जल्द ही झगड़े और मारपीट में बदल गई, जिसके बाद फायरिंग भी की गई।
एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

इस फायरिंग में अमजद नामक व्यक्ति के पेट में छर्रा लगने की सूचना मिली, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.