गाजियाबाद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
गाजियाबाद, 11 फरवरी 2025: ट्रांस हिण्डन जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के समस्त थाना क्षेत्रों में 10 फरवरी 2025 को शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो सड़क किनारे व शराब ठेकों के आसपास खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से राहगीरों को असुविधा हो रही थी और माहौल भी अशांत हो रहा था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और 34 पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
थानावार चालान की स्थिति:
- थाना इंदिरापुरम – 22
- थाना कौशाम्बी – 21
- थाना खोड़ा – 19
- थाना साहिबाबाद – 25
- थाना लिंकरोड – 20
- थाना शालीमार गार्डन – 15
- थाना टीलामोड़ – 25
- कुल गिरफ्तारी – 147
इस अभियान में ट्रांस हिण्डन जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को कोई असुविधा न हो।