गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad : पारदर्शिता और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम : कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम’ (CCMS)

गाजियाबाद | 18-Nov-2025 05:14 AM | 11 |
गाजियाबाद
कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम’ (CCMS)

गाजियाबाद। पारदर्शिता और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने ‘कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम’ (CCMS) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नागरिकों के लिए न्यायिक प्रक्रियाओं को पहले से कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने का काम करेगा।

क्या है CCMS?
यह पोर्टल नागरिकों को अदालतों में चल रहे उनके मामलों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराता है। अब घर बैठे ही कोई भी व्यक्ति अपने केस की पिछली व आगामी तारीख, अदालत का नाम, वर्तमान स्थिति, तथा अन्य जरूरी जानकारी कुछ ही क्लिक में देख सकता है।

पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि यह पहल न केवल “डेटा-संचालित पुलिसिंग” को मजबूत करेगी, बल्कि “जन-केंद्रित पुलिसिंग” के विज़न को भी नई दिशा देगी।

गाजियाबाद पुलिस की पहलें – CCMS के साथ एक बड़ा डिजिटल कदम

अप्रैल 2025 में जारी Citizen Charter के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पहले भी कई महत्वपूर्ण सेवाएं शुरू की थीं, जिनमें—

  • FIR और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की होम डिलीवरी,

  • फीडबैक सेल के माध्यम से नागरिकों की प्रतिक्रिया,

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शिकायतों का निस्तारण,
    जैसी सेवाएं शामिल थीं।

अब CCMS इन सभी पहलों में सबसे बड़ा और क्रांतिकारी डिजिटल सुधार माना जा रहा है।

CCMS की प्रमुख विशेषताएं

  • पारदर्शिता में वृद्धि: नागरिक सीधे अपने केस की प्रगति देख सकेंगे।

  • रियल-टाइम मॉनिटरिंग: पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड से सभी मामलों की निगरानी कर पाएंगे।

  • दक्षता में सुधार: समय पर केस निस्तारण और बेहतर फॉलो-अप संभव होगा।

  • जवाबदेही: अधिकारियों के कार्यों की ट्रैकिंग स्पष्ट और पारदर्शी होगी।

  • डेटा-आधारित निर्णय: रुझानों और आंकड़ों के आधार पर बेहतर नीति निर्माण किया जा सकेगा।

  • डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन: दस्तावेज सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पेपरलेस रूप में उपलब्ध रहेंगे।

  • झूठी जमानत पर रोक: बांड की डिजिटल मॉनिटरिंग से गलत जमानत के मामलों पर लगाम लगेगी।

CCMS का उपयोग कैसे करें?

  1. अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप में ccms.ghaziabadpolice.com खोलें या दिए गए QR कोड को स्कैन करें।

  2. “अग्रिम तिथि जानें” विकल्प चुनें।

  3. आयुक्तालय, अदालत, धारा/अधिनियम और वाद संख्या दर्ज करें।

  4. ‘खोजें’ पर क्लिक करते ही केस का पूरा विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

गाजियाबाद पुलिस का मानना है कि CCMS न केवल अदालत से जुड़ी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि नागरिकों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी मजबूती देगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर बेहतर और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था में सहयोग करें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.