PHM NEWS

कांवड़ यात्रा 2025 :

प्रकाशित: 05 Jul 2025

गाजियाबाद, 4 जुलाई 2025: आगामी कांवड़ यात्रा - 2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 11 जुलाई 2025 रात्रि 10:00 बजे से 25 जुलाई 2025 तक भारी वाहनों के आवागमन को लेकर यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत ट्रक, ट्रॉला, बस एवं ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों के नगर क्षेत्र में प्रवेश और मार्ग बदल दिए गए हैं।

प्रमुख डायवर्जन बिंदु और मार्ग:
  1. दिल्ली बॉर्डर (लोनी, तुलसी निकेतन, सीमापुरी, आनंद विहार) से आने वाले भारी वाहन गाजियाबाद में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें रोड नं. 56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) से यूपी गेट होते हुए NH-09 और डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करना होगा।

  2. बागपत की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी या सोनिया विहार मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

  3. लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  4. हापुड़/बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद आने वाले वाहन लाल कुआं, आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन NH-09 से यात्रा करें।

  5. संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की ओर नई लिंक रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  6. गौर ग्रीन, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से इंदिरापुरम क्षेत्र की ओर कोई भी भारी वाहन NH-09 से प्रवेश नहीं कर सकेगा।

  7. गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, NH-34 (पूर्व में NH-58) और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

  8. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से कुंडली और पलवल से आने वाले भारी वाहन दुहाई उतार से NH-34 पर नहीं उतर सकेंगे।

  9. हापुड़/भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया है।

  10. सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद स्टेशन जीटी रोड की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।

यातायात गोष्ठी और ट्रांसपोर्ट यूनियन से संवाद:

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सहयोग सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइंस स्थित परमजीत हॉल में किया गया, जिसमें यातायात निरीक्षकगण और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
  • यात्रा के दौरान कांवड़ियों की संख्या और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार डायवर्जन में संशोधन किया जा सकता है।

  • दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को कंटिन्जेंसी रूट के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है।

  • आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए विशेष अनुमति कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए दी जा सकती है।

महत्वपूर्ण सम्पर्क नंबर:
  • नगर नियंत्रण कक्ष: 📞 9643208942

  • ग्रामीण नियंत्रण कक्ष: 📞 8929436700

  • ट्रान्स-हिंडन नियंत्रण कक्ष: 📞 9643204440

  • ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष: 📞 9643322904

यातायात निरीक्षक (TI) संपर्क:क्षेत्रTI नाममोबाइल नंबरदिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे/शहरTI प्रथम7398000808मेरठ रोड/शहरTI द्वितीय8707676770मुरादनगर/मोदीनगरTI तृतीय9058505770यूपी गेट/इंदिरापुरमTI चतुर्थ7007847097मोहननगर/सीमापुरी/तुलसी निकेतनTI पंचम8787066787लोनी/ट्रोनिका सिटीTI9219005151 

नोट: सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि दिए गए मार्गों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर डायवर्जन की जानकारी प्राप्त करें। पुलिस प्रशासन सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।