PHM NEWS

लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चिमी यूपी कार्यकारिणी घोषित

प्रकाशित: 04 Jan 2026

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी वर्गों, जातियों और धर्मों का संतुलित प्रतिनिधित्व किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गांव-गांव और हर वार्ड तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अपनी नई टीम से पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी के विस्तार का आह्वान किया। पवन वर्मा ने अपनी पुरानी टीम के कई अनुभवी और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं पर पुनः विश्वास जताया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के कुछ और कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को 15 जनवरी 2026 तक प्रदेश कमेटी में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 के आसपास किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री माननीय चिराग पासवान जी को आमंत्रित किया जाएगा।

पार्टी के कार्यालय प्रभारी अनिरूद्ध कुमार द्वारा जारी प्रेस बयान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है—

  • पवन कुमार वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष

  • राजीव गोयल – प्रधान महासचिव

  • शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र त्यागी, सुनील दीक्षित, डॉ. जे.एस. तोमर – प्रदेश उपाध्यक्ष

  • प्रदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ, जितेन्द्र यादव, एस.के. झा, ओंकार सिंह भदोड़ा, मोती लाल सिंघानिया – प्रदेश महासचिव

  • राकेश कुमार लोधी, सूफी अब्दुल वहाब, पवन कुमार, सुशील कुमार सिंह, मौ. अजीम – प्रदेश सचिव

  • सुन्दर सिंह प्रधान, डॉ. हकीम बुराहन, श्याम चरण, अरशद खान, करण सिंह गौतम – संगठन मंत्री

  • अतुल कुमार – मीडिया प्रभारी

  • अनिरूद्ध कुमार – कैम्प कार्यालय प्रभारी

नई कार्यकारिणी के गठन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।