गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

लोनी में विद्युत हादसा: करंट से युवक की मौत : युवक कांग्रेस ने मांगा मुआवज़ा और दोषियों पर कार्रवाई

गाजियाबाद | 24-Aug-2025 04:38 AM | 11 |
गाजियाबाद
युवक कांग्रेस ने मांगा मुआवज़ा और दोषियों पर कार्रवाई

गाजियाबाद (लोनी): लोनी क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सलमान पुत्र नसरुल, निवासी नसीब बिहार, 50 फुटा रोड, लोनी की मृत्यु इलायचीपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक, काली मंदिर के पास बिजली का करंट लगने से हुई। इस घटना के बाद जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान आसिफ सैफी ने कहा कि यह दुर्घटना विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। मृतक सलमान का परिवार बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति में है और घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग रखी कि विद्युत विभाग के उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी त्यागी समेत सैकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.