Ghaziabad News : विजयनगर स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा के भाई पर हमला
गाजियाबाद के विजयनगर स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक हिंदू छात्रा ने कॉलेज के दो मुस्लिम छात्रों समीर (दोनों का एक ही नाम) और कजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के अनुसार, बीते कुछ महीनों से ये युवक उसे देखकर गाल खींचते हैं, गलत तरीके से छूते हैं और चोरी-छिपे उसकी तस्वीरें खींचते हैं। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी बाज नहीं आए।
डर के कारण छात्रा ने कॉलेज में ही पढ़ने वाले अपने भाई और बुआ के बेटे को इस बारे में बताया। परिजनों ने कॉलेज आकर युवकों को सख्त हिदायत दी और फटकार लगाई। इसी का बदला लेने के लिए 28 अप्रैल को कॉलेज छुट्टी के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हॉकी और डंडों से छात्रा के भाई पर हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रा जब इस पूरे मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो उसे करीब तीन घंटे तक इधर-उधर टहलाया गया। देर रात पुलिस ने उसकी एप्लीकेशन तो ली, लेकिन कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
परिजनों और छात्रा ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश को जन्म दिया है और सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
#Ghaziabad News :
विजयनगर स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा के भाई पर हमला : अस्पताल में भर्ती #IndoPakBorder #RCBvsCSK #AlertBSF @ghaziabadpolice @DCPCityGZB @ChiefSecyUP @CMOTamilnadu pic.twitter.com/MmxueSaec9