गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद | 13-Jul-2026 06:53 PM | 11 |
गाजियाबाद
₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा संचालित 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अभियुक्त को 07 वर्ष के सश्रम कारावास तथा ₹25,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन में गठित कन्विक्शन सेल के सतत प्रयासों, थाना लोनी बॉर्डर के विवेचक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा साक्ष्यों के आधार पर की गई प्रभावी विवेचना तथा विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) श्री सतीश शर्मा और पैरोकार कन्विक्शन सेल महिला उपनिरीक्षक उषा एवं पैरोकार थाना लोनी बॉर्डर मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार के समन्वित प्रयासों से न्यायालय में मजबूत पैरवी की गई।

इस प्रभावी पैरवी के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), कोर्ट संख्या-02, गाजियाबाद ने 13 जुलाई 2026 को थाना लोनी बॉर्डर में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त दिनेश पुत्र रामदेव, निवासी शिव वाटिका कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद को धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹25,000 के अर्थदंड से दंडित किया।

2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में 03 मार्च 2018 को थाना लोनी बॉर्डर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और प्रभावी अभियोजन के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन कन्विक्शन गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी विवेचना, मजबूत साक्ष्य संकलन और न्यायालय में सशक्त पैरवी के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : IPEM कॉलेज में युवाओं को नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ किया जागरूक

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.