गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News क्रॉसिंग रिपब्लिक में पुलिस मुठभेड़ : 2 शातिर बदमाश घायल, चोरी की बाइक व मोबाइल फोन बरामद

गाजियाबाद | 07-Aug-2025 03:02 AM | 11 |
गाजियाबाद
2 शातिर बदमाश घायल, चोरी की बाइक व मोबाइल फोन बरामद

रात्रि करीब 11:20 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में जल प्लांट अंडरपास के पास पुलिस ने एक चेकिंग प्वाइंट लगाया हुआ था। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय बाइक को तेज स्पीड में भगाते हुए रिछपाल गढ़ी की पुलिया की ओर भागना शुरू कर दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दूसरी टीम को सूचना दी और उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया। खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने जल प्लांट के सामने बाइक छोड़ दी और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।

पूछताछ में एक आरोपी की पहचान सनी निवासी हापुड़ और दूसरे की पहचान देवेश निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक काली अपाचे बाइक (जो कविनगर से चोरी की गई थी), 7 मोबाइल फोन (जो NCR और गाजियाबाद से छीने गए थे), 2 अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि देवेश पर 7 और सनी पर 10 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेज दिया गया है। उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.