शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद
गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां, चांदी के गिलास तथा वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को शालीमार गार्डन एक्स निवासी योगेश बंसल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से अज्ञात चोर मोबाइल फोन सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना शालीमार गार्डन में धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 13 जुलाई 2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर गंदे नाले की पुलिया, शालीमार गार्डन एक्स-1 के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- आमिर (29 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी बच्चा/पप्पू कॉलोनी, थाना शालीमार गार्डन, गाजियाबाद।
- चांद नबी (34 वर्ष) पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली।
- फरदीन (25 वर्ष) पुत्र लियाकत अली, निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान राह चलते लोगों और कबाड़ियों को बेच देते थे तथा उससे मिलने वाले पैसे को नशे और अपने शौक पूरे करने में खर्च कर देते थे।
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे चोरी का बचा हुआ सामान बेचने की फिराक में घूम रहे थे। जब कोई खरीदार नहीं मिला तो उन्होंने एक और बड़ी चोरी करने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक माह पहले भाटी गेट स्थित भाटी कंपाउंड में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उस चोरी का सामान सीमापुरी क्षेत्र में बेच दिया था और उससे मिली रकम नशे में खर्च कर दी।
बरामद सामान
- 01 सैमसंग मोबाइल फोन
- 02 पीली धातु के टॉप्स
- 01 पीली धातु की अंगूठी
- 01 पीली धातु का लॉकेट
- 03 सफेद धातु के गिलास
- 03 घड़ियां
- 04 सफेद धातु की पैर की अंगूठियां
- वारदात में प्रयुक्त 01 स्कूटी
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में घर में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़