गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

दीपावली पर गाज़ियाबाद के न्यू बस स्टैंड चौराहे पर फीका पड़ा फूलों का बाज़ार : सोमवार शाम फूल विक्रेताओं में मायूसी, ग्राहकों की संख्या में दिखी कमी — त्योहार पर मंदा रहा कारोबार

गाजियाबाद | 21-Oct-2025 09:16 AM | 300 |
गाजियाबाद
सोमवार शाम फूल विक्रेताओं में मायूसी, ग्राहकों की संख्या में दिखी कमी — त्योहार पर मंदा रहा कारोबार

गाज़ियाबाद। दीपावली के अवसर पर सोमवार शाम शहर के न्यू बस स्टैंड चौराहे पर सजाया गया फूलों का बाज़ार इस बार कुछ फीका नजर आया। हर साल की तरह इस बार भी फूलों की दुकानों और ठेलों पर रंग-बिरंगे गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा की महक बिखरी हुई थी, लेकिन ग्राहकों की भीड़ उम्मीद से काफी कम रही।

फूल विक्रेताओं ने बताया कि इस बार दीपावली के ठीक एक दिन पहले बाज़ार में बिक्री कमजोर रही। कई दुकानदारों का कहना था कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार लोगों ने फूलों की खरीदारी कम की है। कुछ ने यह भी बताया कि महंगाई और अन्य सजावट सामग्रियों के बढ़ते दामों के कारण लोग सीमित खरीदारी कर रहे हैं।

न्यू बस स्टैंड चौराहे के आसपास गेंदा की मालाएं, सजावटी तोरण, और पूजा के लिए आवश्यक फूलों की दुकानें सजी हुई थीं। फिर भी, दुकानदारों को उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं मिले।

स्थानीय फूल व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया — “पिछले साल इस समय तक पूरा स्टॉक बिक जाता था, लेकिन इस बार लोग फूल कम ले रहे हैं। शायद लोग इलेक्ट्रॉनिक सजावट या कृत्रिम मालाओं की ओर ज्यादा झुक रहे हैं।”

शाम होते-होते हल्की भीड़ जरूर बढ़ी, लेकिन बाजार पहले जैसा रौनकभरा नहीं दिखा। त्योहार की रौनक के बावजूद फूल बाजार की चमक इस बार कुछ मद्धम रही।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.