PHM NEWS

Ghaziabad News : थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

प्रकाशित: 06 May 2025

नन्दग्राम क्षेत्र में हुई महिला से कुंडल लूट की घटना का खुलासा करते हुए थाना नन्दग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी निर्मल कुमार निवासी बी-150 एचआईजी नन्दग्राम ने 05 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनके कान से झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया। सूचना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रोटरी गोलचक्कर के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई। भागने की कोशिश कर रहे दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने लूटा गया कुंडल छिपाने की जानकारी दी।

अभियुक्त सुहेल उर्फ सुहेब की निशानदेही पर जब पुलिस कुंडल की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची, तो उसने छिपे हुए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटा गया कुंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुहेल (25) पर लूट व गैंगस्टर एक्ट सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शकील (21) पर थाना नन्दग्राम में लूट का एक मामला पंजीकृत है

#Ghaziabad :
थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल, लूटा गया कुंडल बरामद@ghaziabadpolice @DCPTHindonGZB @DCPCityGZB @ChiefSecyUP @Uppolice #WamiqaGabbi #Mannat #mockdrills #PakistanBehindPahalgam pic.twitter.com/BA38ugECcS

— PHM NEWS (@PHM_NEWS) May 6, 2025