गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

फिल्म स्टार उत्तर कुमार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, : डासना जेल भेजे गए

गाजियाबाद | 18-Sep-2025 03:50 AM | 11 |
गाजियाबाद
डासना जेल भेजे गए

देहाती फिल्मों के सुपर स्टार उत्तर कुमार के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसे उत्तर कुमार को गाजियाबाद की अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत के आदेश के बाद उन्हें डासना जेल भेजा गया, जहां अगले दो हफ्तों तक रहना होगा।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद उनके वकीलों ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है और उनके मुवक्किल को झूठे केस में फंसाया गया है। लंबी दलीलों के बाद भी अदालत ने जमानत पर कोई राहत नहीं दी और उन्हें जेल भेजने का आदेश सुना दिया। इस फैसले से उनके समर्थक नाराज हैं और लगातार पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।

उत्तर कुमार के प्रशंसकों का कहना है कि पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की और दबाव में आकर गिरफ्तारी की। उनके परिजनों का कहना है कि अभिनेता जांच में लगातार सहयोग कर रहे थे, बावजूद इसके 14 सितंबर की रात अचानक फार्महाउस पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद से न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे उत्तर भारत में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

उत्तर कुमार देहाती सिनेमा जगत का बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1973 को गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर गांव में हुआ था। बचपन से ही फिल्मी हीरो बनने का सपना देखने वाले उत्तर कुमार ने हरियाणवी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। शुरुआती दिनों में कई संघर्षों का सामना करने के बाद उन्होंने धाकड़ छोरा जैसी सुपरहिट फिल्म दी, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

दिलचस्प बात यह है कि धाकड़ छोरा फिल्म मात्र साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बनी थी और इसने चंद दिनों में पांच करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस फिल्म ने उत्तर कुमार को रातों-रात स्टार बना दिया। अब तक वे 60 से ज्यादा देहाती फिल्में बना चुके हैं, जिनमें से कई फिल्मों को अकेले यूट्यूब पर 5-6 करोड़ दर्शक देख चुके हैं।

उनके चाहने वाले उन्हें “देहाती फिल्मों का अमिताभ बच्चन” और “धाकड़ छोरा” के नाम से पुकारते हैं। उनके फैंस का मानना है कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और सच्चाई सामने आने पर उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। लेकिन अदालत के मौजूदा आदेश के बाद अब उन्हें कम से कम 14 दिन जेल में रहना ही होगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.