PHM NEWS

थाना विजयनगर पुलिस ने फायरिंग व पथराव के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 18 Mar 2025

गाजियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम ने नाली के पानी निकालने को लेकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 11 आरोपियों को जेल भेज दिया था।

घटना 11 मार्च 2025 को विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई थी, जब दो पक्षों के बीच नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव, मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विजयनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आज 18 मार्च 2025 को पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी जाहिद पुत्र जुल्फिकार, निवासी नूरानी मस्जिद, मिर्जापुर, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, गाजियाबाद को गांव रठौल, थाना खेखड़ा, जनपद बागपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है।

बरामदगी का विवरण:

  1. एक तमंचा 315 बोर
  2. एक कट्टे में ईंट, पत्थर एवं डंडे
  3. दो खोखा कारतूस 315 बोर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी को थाना विजयनगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।