PHM NEWS

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की समीक्षा बैठक

प्रकाशित: 15 Jan 2026

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी द्वारा बुलाई गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में विशेष रूप से आगामी संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

इस अवसर पर श्री सुभाष नेताजी, पूर्व जिला प्रभारी, योगी समाज उत्तर प्रदेश सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि विश्व हिंदू महासंघ द्वारा समाजहित और राष्ट्रहित में किए जाने वाले कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।