अकलेरा में विहिप-बजरंग दल का विराट धरना
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कल अकलेरा में होगा विराट धरना
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक सम्पन्न, सर्व हिंदू समाज से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
अकलेरा।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक बुधवार को स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में “समस्त हिंदू समाज एक परिवार” के संकल्प के साथ बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहन चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में बांग्लादेश में उग्रवादी व कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे निरंतर हमलों, नरसंहार एवं हिंदू युवक दीपू दास की कथित नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को विराट धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
प्रखंड संयोजक महावीर लक्षकार ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज को दी गई खुली चुनौती है। यदि आज समाज मौन रहा, तो भविष्य में ऐसे कृत्य और बढ़ सकते हैं। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।
धरना प्रदर्शन के लिए पावन धाम हनुमान मंदिर, अकलेरा को एकत्रीकरण स्थल तथा दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने सर्व हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकजुटता का संदेश देने की अपील की।
बैठक में विहिप जिला सह मंत्री कालूलाल मीणा, प्रखंड मंत्री एडवोकेट योगेंद्र सोनी, प्रखंड अध्यक्ष नीरज माथुर, नगर मंत्री रवि पारिक, प्रखंड सह संयोजक अरुण यादव, प्रखंड मीडिया प्रमुख रणजीत मीणा, नगर उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, नगर सह मंत्री सचिन राव, एबीवीपी के कार्यकर्ता सहित रवि साहू, प्रकाश सोनी, भोजराज मेघवाल, बनवारी मेघवाल, लक्की राव, भूपेंद्र पटवा, विशाल राव, दीक्षित चौरसिया, सतीश लक्षकार, विशाल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।