झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

डग के मगवालीया में जिला स्तरीय सत्संग संपन्न : श्रद्धालुओं ने ली नाम दीक्षा

झालावाड़ | 05-Jan-2026 07:08 AM | 384 |
झालावाड़
श्रद्धालुओं ने ली नाम दीक्षा

डग के मगवालीया में सत्संग संपन्न: श्रद्धालुओं ने ली नामदीक्षा

डग (झालावाड) |कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में रविवार को झालावाड जिले की डग तहसील के ग्राम मगवालीया में जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग एलईडी के माध्यम से हुआ,सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ,श्रद्धालुओं ने परमात्मा की भक्ति और गुरु मर्यादाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
सत्संग के समापन पर संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान से प्रभावित होकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने नामदीक्षा (गुरु दीक्षा) ग्रहण की। नामदान लेने वाले इन पुण्यआत्माओं ने आजीवन मर्यादा में रहकर भक्ति करने और सामाजिक बुराइयों जैसे नशा, दहेज और पाखंडवाद से दूर रहने का संकल्प लिया।
भक्ति मार्ग पर चलने की ली शपथ
सत्संग सेवा के दौरान सेवादारों ने बताया कि मालिक की असीम दया से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीक्षा लेने वाले नए श्रद्धालुओं को गुरुदेव द्वारा बताए गए भक्ति नियमों की शपथ दिलाई गई, ताकि वे एक स्वच्छ और विकार रहित जीवन जी सकें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.