PHM NEWS

दुबलिया में दीपावली पर्व पर मेघवाल समाज ने दी एकता की मिसाल

प्रकाशित: 23 Oct 2025

News jhalawarदुबलिया में दीपावली पर्व पर मेघवाल समाज ने दी एकता की मिसाल

दुबलिया। दीपावली के पावन अवसर पर गांव दुबलिया स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर परिसर में मेघवाल समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिवत लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ गाड़ी पूजन भी किया गया। समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलित कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस मौके पर मेघवाल समाज के युवाओं ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।