PHM NEWS

डग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

प्रकाशित: 05 Jan 2026

डग पुलिस को मिली सफलता अवैध शराब निर्माण एवम तस्करी में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

31 जुलाई 2025 को अवैध शराब निर्माण सामग्री ओर 2 स्प्रीट से भरे ड्रम किए थे जप्त

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को एस आई लाल सिंह मय जाप्ते को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर डग थाना क्षेत्र के लुहारिया के माल में मुल्जिम फतेहसिंह के खेत कुएं से अवैध शराब फैक्ट्री से मिली सामग्री दो ड्रम स्प्रीट केमिकल, खाली शराब भरने के 6000 पव्वे, दो बोरे ढक्कन, एवं पेकिंग करने की लोहे की मशीन,एक प्लास्टिक की सील, ब्रांड रैपर,, ग्लोबल नींबु, स्पेशल देशी शराब के लेबल,30 कैम्पर, एक प्लास्टिक कट्टा यूरिया आधा भरा हुआ ओर कार्टून्स बनाने के गत्ते, एक नमूना सिल ग्लोबल स्प्रीट लिमिटेड बहरोड़ ओर एक जनरेटर जप्त किया था, प्रकरण में वांछित मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरवीजन में डग थाना प्रभारी भंवर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणजीत सिंह पिता शंकर सिंह, दीवान सिंह पिता भगवान सिंह निवासी लुहारिया को गिरफ्तार किया गया जिसको बाद अनुसंधान जेसी में भेजा गया प्रकरण में मुल्जिम बालू सिंह व फतेहसिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था अन्य मुलजिम की तलाश जारी