PHM NEWS

गंगधार-चौमहला: बसीटा रजक धोबी समाज की नई कार्यकारिणी

प्रकाशित: 04 Feb 2026

गंगधार-चौमहला: बसीटा रजक धोबी समाज की नई कार्यकारिणी गठित, लक्ष्मीनारायण परमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

​चौमहला | बसीटा रजक धोबी समाज गंगधार-चौमहला की आवश्यक बैठक मंगलवार रात्रि को श्री रामद्वारा गंगधार में आयोजित की गई। बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए समाज की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से लक्ष्मीनारायण परमार को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

​निष्ठा और समर्पण की ली शपथ

​चुनाव के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष परमार ने अपनी टीम की घोषणा की। इसमें मुकेश गुजरिया को उपाध्यक्ष, संतोष परमार को कोषाध्यक्ष, राहुल मोरी को सचिव और रवि मालवीय को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही दिनेश मोरी संगठन मंत्री व प्रदीप परासिया संयुक्त मंत्री बनाए गए। समाज के वरिष्ठ जन रमेश चंद्र परमार, शंकर लाल कराड़िया, हीरालाल कोदिया, जगदीश परासिया एवं कालूलाल मोरी को सलाहकार नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों ने समाज के विकास और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली।

​वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में हुआ चुनाव

​अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण परमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट करने की बात कही। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के संस्थापक मोतीलाल कोदिया, पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार मोरी सहित गंगधार और चौमहला क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।