झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

: गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई : : गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई

झालावाड़ | 18-Dec-2025 10:41 PM | 384 |
झालावाड़
: गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई

ढाबला ग्रिड को मिला अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, अब 6.3 मेगावॉट बिजली; ट्रिप और लोड शेडिंग से राहत

गंगधार। उपखंड क्षेत्र के 33/11 केवी ढाबला ग्रिड पर बुधवार को 3.15 मेगावॉट का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत सप्लाई शुरू की गई। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रिड की कुल क्षमता 6.3 मेगावॉट हो गई है।

चौमहला जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता माधवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से ढाबला ग्रिड पर बार-बार लोड शेडिंग और ट्रिप की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल को अवगत कराया गया था। उनके प्रयासों से यहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से ग्राम पंचायत कछनारा और रामपुरा के कुल 402 कृषि तथा 380 घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लोड शेडिंग और बार-बार ट्रिप की समस्या से राहत मिलेगी।

नए ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू करने से पहले अतिलघु उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, जीएसएस रामपुरा अध्यक्ष शंभू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, उपप्रधान प्रतिनिधि संतोष जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र पराते, फीडर प्रभारी धनंजय कुमार, दीपक कुमार सहित विभागीय टीम भी उपस्थित रही।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.