झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ | 05-May-2026 08:58 PM | 384 |
झालावाड़
रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

चौमहला
जिला कलेक्टर द्वारा मंगलवार को गंगधार कस्बे की ऐतिहासिक धरोहर रानी महल ,गंगधार का किला, जेताखेड़ी दल सागर तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत रानी महल अब पुराना तहसील भवन के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए तथा राजा का किला के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी  साथ ही विभाग द्वारा ग्राम पंचायत रोझाना में सागर तालाब जीर्णोद्धार एवं छतरियों के निर्माण के लिए 24 लाख व ग्राम पंचायत से 24 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी।
जिला कलेक्टर अजय सिंह  राठौर द्वारा रानी महल,गंगधार  किला  का  फाइनल  अवलोकन किया साथ ही रोजाना पंचायत के जेताखेड़ी स्थित  दल सागर तालाब का भी अवलोकन किया यहां भी 24 लाख रुपए से छतरियों का निर्माण होगा तथा  ग्राम पंचायत की ओर से 24 लाख रुपए से जीर्णोद्धार किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा ऐतिहासिक धरोहर का निरीक्षण अवलोकन किया जिसका उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहर का सरंक्षण करना,जीर्णोद्धार,आवश्यक मरम्मत व सुधार करना है,जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी, पुरातत्व विभाग,पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सीओ झालावाड़,अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ,उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी,विकास अधिकारी कंचन बोहरा,तहसीलदार गणेश खंगार सहित पीडब्ल्यूडी, पुरातत्व विभाग पर्यटन विभाग के अधिकारी सहित कस्बे वासी मनीष मिश्रा, दिलीप मोरी,बंशीलाल राठौर,हीरालाल वर्मा,नरेश निगम,कौशल शर्मा,मुरली मनोहर पाण्डेय,आशीष भट्ट,मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.