झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

झालावाड़: रावतपुरा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही : समय पर नहीं खुलता विद्यालय, ग्रामीणों का आक्रोश

झालावाड़ | 31-Jan-2026 03:35 PM | 384 |
झालावाड़
समय पर नहीं खुलता विद्यालय, ग्रामीणों का आक्रोश

स्कूल में शिक्षकों की मनमानी,समय पर नही खुलता स्कूल,बच्चो को घंटो अध्यापक का करना पड़ता इंतजार

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावतपुरा में शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। स्कूल समय पर नहीं खुलने और नियमित कक्षाएं नहीं लगने ओर समय पर पोषाहार नही बनने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यालय पर ताला लगा दिया हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में मात्र दो शिक्षकों का स्टाफ स्वीकृत है। इनमें से एक शिक्षक लंबे समय से अवकाश पर हैं, जबकि दूसरी शिक्षिका की स्कूल में उपस्थिति अनियमित बनी हुई है। शनिवार को भी निर्धारित समय पर स्कूल नहीं खुला और शिक्षिका मौके पर मौजूद नहीं मिलीं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों के आरोप
समय की अनदेखी: स्कूल स्टाफ तय समय पर विद्यालय नहीं पहुंचता, जिससे बच्चे घंटों बाहर इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। ना ही समय पर बच्चो को पोषाहार दिया जाता है।
प्रबंधन उदासीन: समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया ना ही कोई सुधार नहीं किया गया।
शिक्षा पर असर: नियमित पढ़ाई नहीं होने से प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।सभी कक्षायें एक ही अध्यापक के भरोसे चल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद में स्कूल भेजते हैं, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों की बुनियादी शिक्षा कमजोर हो रही है।
ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो,ओर विधालय में स्टाफ बढ़ाया जाए  ताकि शिक्षण व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

ग्रामीणों से समझाइश कर विद्यालय का ताला खुलवा दिया गया है। फिलहाल अस्थाई रूप से एक अध्यापक विद्यालय में लगा दिया गया है ताकि विद्यालय सुचारू रूप से चल सके।
हंसराज गुर्जर (पीओ)
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.