PHM NEWS

मनरेगा बचाव संग्राम

प्रकाशित: 29 Jan 2026

मनरेगा बचाव संग्राम: कांग्रेस ने घेरी सरकार; कहा- गरीबों के हक पर प्रहार कर रही भाजपा

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 'मनरेगा बचाव संग्राम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के जरिए कांग्रेस ने क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया।
"पेंशन और पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण"
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार , ओर प्रभारी मंत्री चतर सिंह बासड़ा ने कचनारा , रामपुरा, चायडा, पाड़लिया, रावणगुराडी, कुंडला, पारापीपली, रणायरा, गुराडिया झाला के ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनहितैषी योजना को बंद करने का षड्यंत्र रच रही है।
प्रतिहार ने कहा, "भाजपा सरकार गरीब, किसान और युवाओं के विरुद्ध कार्य कर रही है। ग्रामीण आज भी पेंशन, पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी इस दौरान विधायक प्रत्याशी चैतराज गहलोत,  प्रताप सिंह रामपुरा , शिवलाल वर्मा मण्डल अध्यक्ष, अनवर अली, इमरोज भाई,  गोपाल सिंह चायडा,सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।