PHM NEWS

नागेश्वर पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव: उन्हेल नागेश्वर में भव्य रथयात्रा

प्रकाशित: 15 Dec 2025

श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन निकला वरघोड़ा

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ में चल रहे हर वर्ष की भांति जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को कस्बे में एक भव्य विशाल रथ यात्रा निकाली गई। देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया।भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर रविवार दोपहर को भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें रथ, इन्द्र ध्वजा, हाथी घोड़े, बगी एवं बैंड बाजे सहित भगवान का रथ शामिल था। श्रद्धालुओं के जत्थों ने जयकारों के नारों के साथ भगवान के रथ को अपने हाथों से खींचा रथ यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई जैन तीर्थ पहुंची इस दौरान कस्बे वासियों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया महोत्सव के दौरान डग विधायक कालूराम मेघवाल , उन्हेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह  बना सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जन्म कल्याणक महोत्सव पर लगे मेले में बुधवार को काफी भीड़ रही। ग्रामीणजनों सहित तीर्थ यात्रियों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की और बच्चों व युवक-युवतियों ने झूले-चकरी का लुत्फ उठाया महोत्सव और मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर भोजन प्रसादी का लाभ लिया। सुरक्षा की दृष्टि से  पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम एवं उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, डग थाना प्रभारी भंवर सिंह गुर्जर मय जाप्ते के मौजूद रहे