PHM NEWS

नशा मुक्ति शपथ व स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम

प्रकाशित: 11 Jan 2026

पिड़ावा झालावाड़| वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय, गुराड़िया (ब्लॉक पिड़ावा) में आरोग्य भारती के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने स्वास्थ्य प्रबोधन करते हुए विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रहने और मोटे अनाज के सेवन की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सविता पाठक ने सभी को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन एवं हास्यासन का अभ्यास करवाया। वहीं संस्था निदेशक संजय कुमार ने विद्यार्थियों को प्रकृति के सान्निध्य में रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र बुलबुल सेन ने विभिन्न स्रोतों का वाचन किया।
कार्यक्रम में 30 छात्र अध्यापक, 35 छात्रा अध्यापिकाएं सहित संस्थान के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। अंत में विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर आरोग्य भारती की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजय जैन को पिड़ावा तहसील संयोजक, सविता पाठक को तहसील महिला प्रमुख एवं शैलेंद्र सुल्तानी को तहसील सचिव मनोनीत किया गया। विभाग संयोजक ने निर्देश दिए कि आरोग्य भारती की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र में नागरिकों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जाए।