जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया गंगधार उपखंड कार्यालय निरीक्षण | झालावाड़ समाचार
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को उपखंड कार्यालय गंगधार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि निरीक्षण प्रतिवेदन की पालना रिपोर्ट एक माह के भीतर भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने रोड़ा एवं एलआर एक्ट से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। शस्त्र अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण एक माह में पूरे करने तथा उपखंड के सभी अनुज्ञापत्रों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संपर्क समाधान से जुड़े प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने और राजस्व न्यायालय में 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित 108 प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्राम पंचायतों में आयोजित रात्रि चौपाल, जनसुनवाई एवं भ्रमण के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी तहसीलदार गणेश खंगार सहित अन्य अधिकारी ओर कर्मचारी मौजूद रहे।