PHM NEWS

गुलाबचंद मीणा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव, कोटा संभाग प्रभारी नियुक्त

प्रकाशित: 14 Dec 2025

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान कांग्रेस कमेटी, जयपुर द्वारा झालावाड़ जिले की अकलेरा तहसील के गुलाबचंद मीणा (बासोदिया) को प्रदेश सचिव पद से पदोन्नत कर महासचिव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कोटा संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोटा संभाग प्रभारी के रूप में गुलाबचंद मीणा का मुख्य उद्देश्य कोटा संभाग के चारों जिलों—कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़—में कांग्रेस पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहेगा। इसके अंतर्गत आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना, पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास सुदृढ़ करना, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तैयार करना तथा कांग्रेस सरकार एवं संगठन द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि गुलाबचंद मीणा अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय के माध्यम से कोटा संभाग में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।