PHM NEWS

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित

प्रकाशित: 23 Mar 2026

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ की जिला महासमिति आयोजित पदोन्नति-स्थानांतरण सहित अहम मुद्दों पर चर्चा

उन्हेल नागेश्वर। राजस्थान पटवार संघ, जिला शाखा झालावाड़ के आह्वान पर रविवार को उन्हेल नागेश्वर में जिला महासमिति का आयोजन जिलाध्यक्ष राहुल मोरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों से उपशाखा अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में पटवारी साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महासमिति के दौरान पदोन्नति, स्थानांतरण और राजकीय कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की बात सामने आई।
इस अवसर पर नवपदोन्नत कानूनगो अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और गौरव का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल मोरी, महामंत्री नरेश कुमार, उपाध्यक्ष लखनसिंह शक्तावत, संगठन मंत्री महिपाल दान, संयुक्त मंत्री मुकेश नागर, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, उपशाखा अध्यक्ष शुभम सारस्वत सहित शोभाराम रेबारी, अशोक कुमार यादव, आलोकसिंह, तेजवीर जी, सचिन फौजदार एवं जिलेभर से आए अनेक सदस्य उपस्थित रहे।