झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी : चौमहला में बैठक सम्पन्न |

झालावाड़ | 15-Jan-2026 01:10 AM | 384 |
झालावाड़
चौमहला में बैठक सम्पन्न |

उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

चौमहला | गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए मंगलवार को तहसील कार्यालय के सभा गृह में उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, भामाशाहों और शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें समारोह की रूपरेखा तय कर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सुबह 9:30 बजे होगा मुख्य ध्वजारोहण
निर्णय लिया गया कि उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार के प्रांगण में आयोजित होगा। यहां सुबह 9:30 बजे उपखंड अधिकारी झंडा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पूर्व, सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यायाम का रहेगा आकर्षण
समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्काउट गाइड द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: चौमहला स्कूल के प्रधानाचार्य कालूराम शर्मा की देखरेख में तैयार होंगे।
परेड व व्यायाम: शारीरिक शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संयोजक: सम्पूर्ण कार्यक्रम की कमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार के पास रहेगी।
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार समारोह में केवल उन्हीं प्रतिभाओं को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने एसआईआर (SIR) में उल्लेखनीय कार्य किया है। शाम को उपखंड कार्यालय में भामाशाहों के साथ पुनः बैठक कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
ये रहे मौजूद:
बैठक में तहसीलदार गणेश खंगार, सीबीएमओ डॉ. राजकुमार बाघेला, प्रधानाचार्य नीलमणि शर्मा, भाजपा जिला मंत्री गौतम जैन, मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, व्यापार महासंघ संयोजक दिलीप जैन, पवन पिछोलिया, अशोक भंडारी सहित विद्युत, जलदाय व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.