PHM NEWS

गंगधार में वसुन्धरा राजे का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

प्रकाशित: 08 Mar 2026

गायों को गुड़-हरा चारा खिलाकर और केक काटकर मनाया वसुन्धरा राजे का जन्मदिन

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर  मण्डल में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर तथा केक काटकर खुशी जताई।

महिला दिवस पर गौशाला में सेवा कार्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हेल मण्डल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना के नेतृत्व में रुद्राक्ष गौशाला, उन्हेल नागेश्वर में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया।

हवन व हनुमान चालीसा पाठ किया

इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया और हनुमान चालीसा का पाठ कर वसुन्धरा राजे सिंधिया की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्रवण सिंह टिगरिया, शंकर सिंह बना, मण्डल महामंत्री सुरेश जैन, सुल्तान सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, उपाध्यक्ष नागूलाल पाण्डे, बलवंत सिंह, डॉ. रजत सैनी, हेमराज सिंह, चैन सिंह रामपुरा, कालू सिंह बिलखेड़ी, राधेश्याम तलावली, महेंद्र सिंह मगसी, मुकेश व्यास, हरिमोहन वर्मा, भेरूलाल कुमटिया, विजय सिंह केलुखेड़ा, शंकर सिंह बिलखेड़ी, शंभू सिंह सरवर,तेजसिंह खांखरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।