कानपुर देहात: बरौर की मड़ैया में
बरौर की मड़ैया में गुरुवार को न्यू स्टार क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर चौके छक्के लगाए।दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।बरौर की मड़ैया गांव में गुरुवार को फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।
पूर्व ग्राम प्रधान रामशंकर संखवार,प्रदीप सचान व जगजीवन राम संखवार ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।उद्घाटन मैच बहरई व गौर की टीमों के मध्य खेला गया।गौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 74 बन बटोरे तथा बहरई की टीम को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में बहरई की टीम ने चार ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।मैच में अंपायर की भूमिका सोनू निगम,विजय राणा,अभिषेक कश्यप व बिक्रम सचान ने निभाई।कमेंट्रेटर की भूमिका गुरई अवस्थी,संदीप कुमार व प्रशांत पाल ने तथा स्कोरर की भूमिका विनीत कमल व जीतू ने निभाई।
मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान रामशंकर संखवार ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।खेल खेलने से हमारा सर्वांगीण विकास होता है।खेल जैसे आयोजनों से समाज में भाईचारे की भावना पनपती है।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए और खेल में द्वेषपूर्ण की भावना नहीं होनी चाहिए।बताते चलें कि बरौर की मड़ैया गांव में ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का यह पहला आयोजन है।जिससे ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।इस मौके पर श्यामबाबू,नीरज,पंकज,छंगा, विशाल,राजा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।